फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike thief gang member arrested with a gun

Moradabad News: बाइक चोर गैंग का सदस्य तमंचे के साथ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang member arrested with a gun
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे बाइक चोर गैंग के मुख्य सदस्य महफूज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में शरीफ नगर में बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूली है।


शरीफ नगर में 24 अप्रैल को मैरिज हॉल के सामने से बिजनौर जिले के गांव अभयराजपुर निवासी ग्रामीण की बाइक चोरी हुई थी। चोरी की बाइक को चोरों ने व्हाट्सएप पर बेचने की कोशिश की थी। जिसे बाइक मालिक ने पहचान कर आरोपियों से बाइक खरीदने की बात कही थी। बाइक मालिक ने बाइक चोर गैंग को पकड़वाने के लिए शरीफ नगर आकर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस को देखकर बाइक चोर गैंग बाइक लेकर वहां से भाग गया था। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने चोरी की गई बाइक को गांव के पृथ्वी सिंह के घर से बरामद किया था। मामले में पुलिस ने शरीफ नगर निवासी पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में पृथ्वी सिंह ने बाइक चोरी मामले में गांव के ही महफूज उर्फ पुट्टी और शाहनवाज के शामिल होने की जानकारी दी थी। मामले में शाहनवाज और महफूज फरार चल रहे थे। इनमें से महफूज को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे जसपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उससे 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी महफूज ने शरीफ नगर के मैरिज हॉल से 24 अप्रैल को हुई बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने गिरफ्तार महफूज उर्फ पुट्टी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed