{"_id":"5a234a6a5d710cac237c0eb32a3d4e7e","slug":"bike-riders-shot-a-boy-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दौड़ाकर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दौड़ाकर युवक को गोली मारी
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात शराब हट्टी से शराब पीकर निकले एक युवक को पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने हाईवे पर दौड़ाने के बाद गोली मार दी। इस घटना से हाईवे पर सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली और गलशहीद थाने के बार्डर पर काशीपुर बस अड्डे के पास प्रिंस रोड तिराहे पर हुई। गोली युवक की पीठ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गलशहीद पुलिस ने घायल को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर भी युवक के पड़ोसी बताए गए हैं जिनका युवक के छोटे भाई से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। देर रात तक पुलिस घटना को लेकर सीमा विवाद में उलझी थी।
कटघर थाना क्षेत्र में पीतल बस्ती सूरज नगर निवासी दीपक वर्मा पुत्र गणेश नारायण वर्मा ई रिक्शा चलाता है। दीपक के मुताबिक मंगलवार को रात करीब दस बजे वह काशीपुर बस अड्डे के पास स्थित शराब हट्टी से शराब पीकर निकला था। हट्टी से निकलते ही उसे अपने मोहल्ले के बंटी और महेंद्र मिले।
विज्ञापन
दोनों उसे पकड़ने को दौड़े तो दीपक ने दौड़ लगा दी। दोनों हमलावर उसके पीछे दौड़े और प्रिंस रोड तिराहे के पास उसे पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद दीपक के जमीन पर गिरते ही दोनों हमलावर भाग निकले। हाईवे पर सरेआम हुई इस घटना से दहशत फैल गई।
फायरिंग की सूचना पर गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई जीतू वर्मा की हमलावरों से कुछ कहासुनी हुई थी जिसका बदला लेने के लिए बंटी और महेंद्र ने उसे गोली मारी है। दोनों एक निर्यात फर्म में काम करते हैं।