फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riders attacked trainee inspector in Ramganga Vihar

रामगंगा विहार में प्रशिक्षु दरोगा पर बाइक सवारों ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riders attacked trainee inspector in Ramganga Vihar
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार कालोनी में सोमवार रात बाइक सवार युवकों ने प्रशिक्षु दरोगा पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रशिक्षु दरोगा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। जबकि घायल का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

नौवीं पीएसी परिसर निवासी नितिन चौधरी ने पुलिस को बताया कि एसआई के पद उसका चयन हो हुआ था। उन्नाव पीटीसी में ट्रेनिंग हो चुकी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण अभी तक तैनाती नहीं मिल पाई है। नितिन ने बताया कि सोमवार रात वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से सामान खरीदने गया था। वहां से लौटने के समय इनकी स्कूटी में बुलेट सवार एक युवक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बुलेट सवार युवक ने अपने साथी बुला लिए। उन्होंने नितिन और उसेक साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि इनके तीन साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि बाइक और स्कूटी की टक्कर के बाद मारपीट हुई थी। घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed