फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 21 Apr 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
बिलारी (मुरादाबाद)। शाहबाद रोड स्थित पीपली चक गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भोजपुर के इस्लामनगर काफियाबाद निवासी यशवीर सिंह (35) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर काफियाबाद निवासी यशवीर सिंह लिंटर का जाल बांधने का ठेका लेता था। रविवार शाम वह अपनी ससुराल रामपुर जिले के थाना और कस्बा सैफनी आया था। सोमवार की देर रात करीब नौ बजे यशवीर सिंह बाइक से बिलारी होते हुए वापस घर जा रहा था। बिलारी-शाहबाद रोड पर पीपली चक गांव की ईदगाह के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में यशवीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। जेब से मिले आधारकार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने थाना सोनकपुर के गांव भूड़ा निवासी उसके साढू मनवीर सिंह को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मनवीर और उनकी पत्नी सुनीता सीएचसी पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यशवीर सिंह के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा बेटी रितिका और बेटा प्रियांश है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed