फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bhupendra singh became bjp state president

भाजपा ने जाट पर लगाया दांव, भूपेंद्र सिंह को प्रदेश की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhupendra singh became bjp state president
मुरादाबाद। कई दिनों की मंथन और उठापटक के बाद आखिरकार भाजपा ने पश्चिमी यूपी व जाटों को साधने केलिए चौधरी पर दांव लगा दिया। पार्टी ने मुरादाबाद निवासी कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश की कमान सौंप दी। बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा ने भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जाट चेहरा लाकर भाजपा ने जाटों और किसानों को साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में अस्सी में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यही नहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के आगे पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें गंवानी पड़ी थीं। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद गठबंधन का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा। पहले की तुलना में गठबंधन की सीटें बढ़ी। जाट मतदाताओं का झुकाव सपा-रालोद गठबंधन की ओर देखने को मिला। ऐसे में 2024 केलोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को साधने के लिए जाट बिरादरी से आने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह पर दांव लगाया है। संगठन का लंबा तजुर्बा, जाट बिरादरी और राजनीतिक अनुभव ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की राह को आसान किया। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल अन्य नेताओं को दरकिनार कर पार्टी ने भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed