Bharat Jodo Nyaya Yatra: ससुराल में आकर खुशी हो रही है, प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?
Bharat Jodo Nyay Yatra Update: मुरादाबाद से भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार से आगाज हो गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल पर लगातार लगातार भीड़ जुट रही है। यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विस्तार
भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ससुराल वालो यहां आकर खुशी हो रही है। उन्होंने लोगों से पूछा कि दो साल में क्या बदला। समस्याओं का समाधान हुआ की नहीं। उन्होंने कहा कि आज पेपर लीक हो रहे हैं। युवा बेराजगार हैं। सरकार उन पर जुल्म कर रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
किसान आंदोलन लगातार जारी है। आज भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब बुलडोजर चलता है तो गरीब के घर पर। सवाल किया कि छह किसानों को रौंदने वाले के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला। पेपर लीक के घोटालेबाजों के घर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक तरक्की नहीं होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि एक ध्यान भटकता है, दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अडाणी पर भी बोला हमला। कहा कि पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना को शुरू करने का मकसद एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाना था।
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
उन्होंने भाषण के दौरान किसान आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरा। यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों का स्वागत किया। कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसमें भाग लेने के लिए नई दिल्ली से सुबह रवाना हुए। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा शुरू हुई। इसके बाद अमरोहा और संभल पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी मुख्य रूप से भाग लेंगी। यह यात्रा का 42 वां दिन होगा।
25 तारीख को यात्रा संभल से शुरू होकर आगरा पहुंचेगी। इसमें अखिलेश यादव शामिल होंगे। 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा बंद रहेगी। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर जयराम रमेश ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि (यूपी में) गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।
दो साल बाद ससुराल में आएंगीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी करीब दो साल बाद अपनी ससुराल मुरादाबाद पहुंचेंगीं। इससे पहले उन्होंने 10 फरवरी 2022 को मुरादाबाद में विधान सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया था। रोड शो शहर के ईदगाह चौराहे से लेकर बारादरी चौराहे तक किया गया था। इससे पहले प्रियंका गांधी दो दिसंबर 2021 को मुरादाबाद आई थीं। तब उन्होंने बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे जनसभा को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी की शादी 1997 में मुरादाबाद निवासी राबर्ट वाड्रा से शादी हुई थी।
VIDEO | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) joins Rahul Gandhi's (@RahulGandhi) Bharat Jodo Nyay Yatra in Uttar Pradesh's Moradabad. pic.twitter.com/Djt2Lsvt6I
— Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2024
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा में लगेंगे छह सरकारी वाहन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा शासन से प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में छह सरकारी वाहन लगेंगे। राहुल गांधी के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के साथ पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छह वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने न्याय यात्रा की सुरक्षा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अलावा न्याय यात्रा के आसपास मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
जगह-जगह लगाए गए पोस्टर व बैनर
जामा मस्जिद से लेकर कोहिनूर तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने रोड के किनारे बडे बड़े बैनर लगाए हैं। इसमें अधिकतर बैनर हाजी रिजवान कुरैशी के हैं। पूरा मार्ग पोस्टरों से कांग्रेसमय हो गया है।
सुरक्षा अधिकारी कैंप कर रहे
रामपुर दोराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में राहुल गांंधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान कैंप कर रहे हैं। यहां किसी को अंदर घुसने की इजाजत नहीं है। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के आने के बाद वाहनों से सुरक्षा के जवान कवर कर चलेंगे।