फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread

Bharat Jodo Nyay Yatra: जनसभा के बाद राहुल ने प्रियंका को दुलारा, कहा- मोहब्बत दिखानी है, नफरत नहीं फैलने देनी

Sun, 25 Feb 2024 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अदाणी-अंबानी और अमित शाह पर निशाना साधा। कहा कि एक ध्यान भटकाता है, दूसरा जेब काटता है और तीसरा डंडा दिखाता है। भाजपा का यही सिस्टम है। हम नफरत को मोहब्बत से जीतेंगे। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुरादाबाद में कहा कि इस देश में 50 प्रतिशत पिछड़े हैं, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं, 15 प्रतिशत दलित हैं और आठ प्रतिशत आदिवासी हैं। इस 90 प्रतिशत जनता की भागीदारी कहीं नहीं है। तो फिर सबका हिंदुस्तान कैसे हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका हिंदुस्तान है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभल चौराहे पर जनसभा के बाद जब आगे बढ़ी तो राहुल गांधी ने बहन प्रियंका को अपने अंदाज में दुलार किया। उन्होंने बहन को गले लगाया। दोनों ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन


जनसभा के दौरान भी राहुल ने पहले माइक प्रियंका के हाथों में सौंप दिया था। प्रियंका ने अपनी बात खत्म करने के बाद कहा कि मैंने काफी बोल लिया, भैया भी बोलेंगे। उन्होंने जनता से राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। इसके बाद जब राहुल ने माइक संभाला तो उन्होंने लोगों ने पूछा मुरादाबाद वालों कैसे हैं आप। आवाज नहीं आई.. फिर से बताइए कैसे हैं आप। तब भीड़ ने जोरदार स्वर में जवाब दिया। 

विज्ञापन

 

 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

हाइड्रा में टंगी रह गई फूलों की माला

गलशहीद चौराहे पर राहुल और प्रियंका के स्वागत के लिए हाजी रिजवान कुरैशी ने भारी भरकम फूलों की माला बनवाई थी। दूर से ही वाहन पर सवार राहुल और प्रियंका को यह माला पहनाने के लिए उसे हाइड्रा के सहारे लटकाया गया था। गलशहीद चौराहे पर भीड़ के कारण हाइड्रा के राहुल गांधी के करीब पहुंचने से पहले ही यात्रा भूड़े के चौराहे की ओर चली गई। कार्यकर्ताओं के कहने पर उसका चालक हाइड्रा को मोड़ कर ईदगाह चौराहे पर पहुंचा। लेकिन भीड़ होने के कारण वहां भी माला राहुल को नहीं पहनाई जा सकी। 

 

 

 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सांसद डॉ. हसन व सपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए जामा मस्जिद से करूले तक करीब 50 स्थानों पर पंडाल लगाए गए थे। जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यात्रा के पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर व सांसद डॉ. एसटी हसन और जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने जामा मस्जिद चौराहे पर राहुल और प्रियंका गांधी का स्वागत किया। सपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीरीगुल, शाने अली शानू, कुलदीप तुरैहा, विजय वीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद थे। गलशहीद चौराहे पर नवाब मज्जू खां ट्रस्ट की ओर से पंडाल पूर्व पार्षद सुहेल खां, प्रेम बाबू बाल्मीकि ने, आदर्शनगर गुरुद्वारा के पास विनोद गुंबर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पूर्व विधायक इकराम कुरैशी ने भी स्वागत किया।

 

 

 

विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

डिजिटल प्लेटफाॅर्म से रोजगार देने की दी गारंटी

यात्रा में रोजगार दो न्याय दो का कैंप लगाकर युवाओं को डिजिटल प्लेटफाॅर्म से जोड़ा गया। राहगीरों को पर्चा पर दिए नंबर से मिस कॉल करवाई गई। इसके बाद युवाओं के फोन पर ओटीपी आया और उन्हें बताया गया कि आप इस कैंपेन से जुड़ गए हैं। संभल चौराहे पर सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची। इसी स्थान से लगभग दो घंटे तक रोजगार दो न्याय दो के पर्चे और कैलेंडर बांटे गए। वाहनों को रोककर युवाओं से बेरोजगारी के बारे में पूछा गया। इसके बाद पर्चे पर दिए 22 प्रकार की सरकारी नौकरियों को चुनने के आप्शन दिए गए। कैंप से कांग्रेस कार्यकर्ता युवाओं से बढ़ती बेरोजगारी और सत्ता में सरकार के बारे में राय ली।

 

 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

छावनी बना यात्रा मार्ग, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्ग छावनी में तब्दील रहा। जामा मस्जिद चौराहा से लेकर कोहिनूर तिराहे तक मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर 400 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। यात्रा शुरू होने से कई घंटे पहले ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया था।  जामा मस्जिद चौराहा, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा, ईदगाह चौराहा, संभल चौराहा, दस सराय, करूला, कोहिनूर तिराहे तक जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इनमें कुछ पुलिस कर्मी सादा वर्दी में तैनात किए गए थे। यात्रा मार्ग पर ऊंची-ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

 

 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
मुरादाबाद में राहुल गांधी और प्रियंका - फोटो : संवाद

न्याय यात्रा में ये नेता रहे मौजूद

न्याय यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रवक्ता जयराम नरेश, राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी प्रदीप नरवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक आराधना मिश्रा मोना, संजय कपूर, अलका लांबा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, हाजी इकराम कुरैशी, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, सुधीर पाठक, अनूप दुबे, शकील चौधरी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश कुरैशी, हाजी अजीम कुरैशी आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul caressed Priyanka, said- love has to shown, hatred should not be allowed spread
अमरोहा में पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला

तीनघंटे प्रभावित रहीं रोडवेज बसें 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते शनिवार को तीन घंटे रोडवेज बसें प्रभावित रहीं। दिन में 10 से एक बजे तक पीतलनगरी बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों का संचालन जीरो प्वाइंट टू और गागन तिराहा से किया गया। जिस वजह से पीतलनगरी बस अड्डे पर यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों और परिचालकों ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते जीरो प्वाइंट टू और गागन तिराहा पर बसें रुकी रहीं। जिस वजह से रामपुर, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, आगरा, अलीगढ़ जाने वाली बसें तीन घंटे पीतलनगरी बस अड्डे पर नहीं आईं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed