फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bhakiyu Asli will surround the Commissionerate on October 28

Moradabad News: 28 अक्तूबर को कमिश्नरी का घेराव करेगी भाकियू असली

Mon, 22 Sep 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Asli will surround the Commissionerate on October 28
बिलारी। ब्लॉक के मकनपुर गांव में रविवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में किसानों को सहकारी समितियों से उनकी जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने पर रोष जताया गया। पंचायत में तय हुआ कि मंडल भर के किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू असली द्वारा आगामी 28 अक्तूबर को मुरादाबाद कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने शासन और प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान सेवा सहकारी समितियों से किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रहा है। देहात के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य में भुगतान में देरी करके गन्ना एक्ट का उल्लंघन कर रही हैं। जल निगम द्वारा भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान देहात इलाके में उखाड़ी गईं सड़कें अभी तक ठीक नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी के आधार पर फसलों के रेट तय होने चाहिए और सरकार को गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। संगठन पदाधिकारियों और किसानों की राय के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर अब भाकियू असली ने आगामी 28 अक्टूबर को मुरादाबाद कमिश्नरी का घेराव करने का कार्यक्रम तय किया है। पंचायत की अध्यक्षता जबर सिंह और संचालन जयवीर सिंह ने किया। पंचायत में युवा प्रदेश प्रभारी ऋषभ चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव महक सिंह, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया, संभल जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, रामपुर जिला अध्यक्ष वीरसिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, बिलारी तहसील अध्यक्ष चौधरी शिव सिंह, तहसील उपाध्यक्ष सुमित चौधरी आदि ने विचार रखे। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed