फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   better performances of reasonal team in cricket

यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चमकेंगे मंडल के सितारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
better performances of reasonal team  in cricket
मुरादाबाद। मुरादाबाद जोन की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अलीगढ़ और सहारनपुर जोन की टीमों को हरा दिया है। यह टूर्नामेंट मेरठ में खेला गया था। अब मंडल की टीम के चुनिंदा खिलाड़ी प्रदेश की टीम में चयन के लिए कानपुर जाएंगे। इन खिलाड़ियों की रिपोर्ट जल्द ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

डीएसए सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता के मुताबिक मंडल के क्रिकेटरों का प्रदेश की टीम में चयन लगभग तय है। उन्होंने बताया कि जटिल ट्रायल प्रक्रिया के बाद मुरादाबाद जोन की टीम तैयार करके भेजी गई है। इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। 450 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी चुनकर मेरठ भेजे गए थे। जबकि पांच को स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया था। इस प्रकार कुल 21 खिलाड़ियों में मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्पिनर यश चौधरी (मुरादाबाद) को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा मुरादाबाद के पर्व सिंह, कार्तिक सिद्धू, सार्थक चौधरी, अभय अग्रवाल, सुरजीत, मौनू चौहान, गौरव डागर, सिद्धार्थ चौधरी और अहमद अब्बास का नाम शामिल है। अमरोहा से तुषार सिंघल, आयुष्मान, मन्नान, सिद्धांत, संभल से अक्षु वाजवा, मोहम्मद कासिम और रामपुर से गगमदीप टीम में शामिल हैं। क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि पूरी उम्मीद है कि कम से कम तीन खिलाड़ी यूपी की टीम में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed