{"_id":"61aa6a08d5fb354e8b5bb9e5","slug":"beds-will-have-to-be-reserved-in-government-and-private-hospitals-city-news-mbd4114740143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित करने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित करने होंगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन ने कोहरे के कारण संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और बचाव के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश विभागों को जारी कर दिए हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने, सड़कें दुरुस्त करने ,खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के अलावा ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर और रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
कोहरे में सड़क हादसे सबसे अधिक होते हैं। इसलिए नगर निगम ,नगर पालिका और पंचायतों के अलावा लोकनिर्माण विभाग, एनएचआई विभागों को सड़कें दुरुस्त कराने के अलावा ब्लैक स्पॉटस पर रोड रिफ्लेक्टर, रेडियम स्ट्रीकर लगाने के निर्देश दिए हैं। विद्युत निगम और नगर निकायों को खंभों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। खराब स्ट्रीट लाइटें तुरंत ठीक कराने को कहा है। यातायात और सड़क परिवहन निगम और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सभी वाहनों पर नारंगी रंग का चेतावनी स्टीकर लगाने के लिए कहा गया है। तहसील प्रशासन और नगर निकायों को हिदायत दी गई है कि वे शहर कस्बों में अलाव की व्यवस्था के लिए स्थान को सूचीबद्ध करने के अलावा निराश्रितों को कंबल आदि वितरण की व्यवस्था कराएं।
नगर निकायों ,बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रैन बसरों को शुरू कराएं। रैन बसेरे में रात को सोने के लिए बिस्तर कंबल आदि के पर्याप्त इंतजाम करें । साथ ही सफाई व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए। सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे यहां पर कोविड से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क आदि की व्यवस्था कराएं। अग्निशमन दलों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है, ताकि आग लगने की घटना पर समय पर मौके पर पहुंच सकें। मुख्य पशु चिकित्सक को पशुओं को ठंड से बचाने के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है।