फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Beaten for complaining about illegal occupation of government land

Moradabad News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Beaten for complaining about illegal occupation of government land
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया है।
लाकड़ी फाजलपुर निवासी कपिल देव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने इसकी शिकायत तहसील और नगर निगम में की थी। 24 जनवरी शुक्रवार को तहसील और नगर निगम की टीम जमीन की पैमाइश करने गई थी। इसी दौरान वहां पैपटपुरा निवासी धमेंद्र चौहान अपने दो साथियों के साथ आ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने कपिल देव के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी धमेंद्र चौहान समेत तीन के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed