फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   be awere from fraud

वैज्ञानिक कार्यशाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
be awere from fraud
मुरादाबाद। क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान केंद्र द्वारा चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या विषय चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि जो लोग चमत्कार दिखाने का दावा करते हैं कि सिर्फ विज्ञान के प्रयोग हैं, कोई चमत्कार नहीं है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र से आए मास्टर ट्रेनर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि काफी सारे लोग जनता को ठगने के लिए सोने की चेन प्रकट करने, नोट प्रकट करने, सिर पर आग जलाकर खाना पकाने जैसे करतबों को चमत्कार बताते हैं, जबकि यह सिर्फ हाथ की सफाई के द्वारा किए गए विज्ञान के चमत्कार ही होते हैं। इन सबके प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से ही इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को जानकारी दी जा रही है, जिससे वह अपने स्कूल के बच्चों, उनके अभिभावकों और अपने आसपास के लोगों को सचेत कर सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनता को भ्रम में डालने वाली गतिविधियों को हम यदि ध्यान से देखेंगे तो इसका पर्दाफाश किया जा सकता है। जिसको स्पष्ट करने के लिए उन्होंने बहुत सारी गतिविधियों को प्रशिक्षण सदन में करके भी दिखाया। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार, मास्टर ट्रेनर प्रमोद मिश्रा, शलभ शर्मा, राहुल शर्मा, राजीव सिंह, मुकुल कौशिक, व्योम गुप्ता, डॉ अमित कुमार सक्सेना, विष्णु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed