{"_id":"630bb655a8056055de0ff1d2","slug":"barber-died-due-to-shock-of-current-moradabad-news-mbd43925006","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार की चपेट में आने से नाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार की चपेट में आने से नाई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे। भीतखेड़ा जंगल में रविवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नाई की मौत हो गई। छानबीन से पता चला कि हाईटेंशन का जर्जर तार अचानक नाई के शरीर पर गिरा था। इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारी घटना की जांच करेंगे।
भीतखेड़ा निवासी राशिद अहमद (60) रविवार की दोपहर रजेड़ा कन्रर देव में लोगों की दाढ़ी बनाने के लिए गया था। दोपहर दो बजे वह साइकिल से लौट रहा था॥ भीतखेड़ा जंगल में आने पर वह हाईटेंशन के टूटे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से नाई की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ से पता चला कि नाई की पत्नी गौरी बेगम और उसके दो पुत्र हरथला में रहते हैं जबकि राशिद अकेले भीतखेड़ा में रहता था। लोगों का कहना था कि नाई के ऊपर अचानक विद्युत तार टूटकर शरीर पर गिर पड़ा था। ग्राम प्रधानपति मनोज कुमार ने पुष्टि किया कि हाईटेंशन तार अचानक टूटा था। इस बारे में थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसी कारण आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। इधर एसडीओ संजीव रवि ने स्वीकार किया कि यह लाइन जर्जर थी। इस लाइन को बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। शीघ्र ही इस लाइन को बदलने का काम किया जाएगा। बुजुर्ग की मौत के मामले में जांच कराई जाएगी। (संवाद)