{"_id":"5d10d82a8ebc3e3dcd44ff9a","slug":"bar-association-decided-lawyer-will-not-fight-for-accused-of-murder-six-year-old-innocent-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मासूम की हत्यारोपी के मुकदमे की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मासूम की हत्यारोपी के मुकदमे की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता
Mon, 24 Jun 2019 07:33 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि छह साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी के मुकदमे की पैरवी कोई भी अधिवक्ता नहीं करेगा। एसोसिएशन ने अपने फैसले से डीएम और एसपी को अवगत कर दिया है। सोमवार को बार एसोसिएशन की हुई बैठक में सबसे पहले मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
मीटिंग में इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के लिए एसपी और पुलिस की प्रशंसा की गई। मीटिंग में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया कि बच्ची की हत्यारोपी के मुकदमे की पैरवी कोई भी वकील नहीं करेगा। बार की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने की और संचालन महासचिव सतनाम सिंह मट्टू ने किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के आरोपी को भेजा जेल
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाजिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी की छह साल की बच्ची 7 मई को दुकान पर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसी दिन उसकी गुमशुदगी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को लगभग डेढ़ माह के बाद उसका सड़ागला शव पास में ही एक खाली पड़े मकान में मिला था। पुलिस को नाजिल नाम के युवक पर शक था। पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ के बाद आरोपी नाजिल को दबोच लिया था।
मुठभेड़ में नाजिल के पैर में तीन गोलियां भी लगीं, जिसे पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मासूम की शिनाख्त की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।