फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Banquet hall to be built in Nawabpura and Katghar, DPR ready

Moradabad News: नवाबपुरा और कटघर में बनेगा बैंक्वेट हॉल, डीपीआर तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Banquet hall to be built in Nawabpura and Katghar, DPR ready
मुरादाबाद। जल्द ही पुराने शहर में दो बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे। यह बैंक्वेट हॉल नवाबपुरा और कटघर क्षेत्र में बनेंगे। इनमें सस्ती दर पर शादियों व अन्य आयोजनों के लिए बुकिंग हो सकेगी। बैंक्वेट हॉल का निर्माण नगर निगम की भूमि पर स्मार्ट सिटी द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी डीपीआर भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी और एसपीवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को आधुनिक स्तर का बनाए जाने पर सहमति बनी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बनने वाले बैंक्वेट हॉल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। यहां पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं पर खासा जोर दिया जाएगा। नवाबपुरा में पार्किंग के साथ दो तल का हॉल बनाया जाएगा। वहीं कटघर में पार्किंग समेत चार मंजिला बैंक्वेट हॉल बनेगा। इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक बैंक्वेट हॉल की बुकिंग बेहद सस्ते दामों पर की जा सकेगी। पुराने शहर में बैंक्वेट हॉल की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार दोनों बैंक्वेट हॉल का निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराने की तैयारी है। इसके अलावा बैठक में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल सेंटर आईसीसीसी पर व्यवस्थाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि कंट्रोल रूम में आम जनमानस की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। साथ ही बैठक में स्मार्ट सिटी के राज्य मिशन निदेशक अरुण कुमार और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल को कंपनी का निदेशक नियुक्त किए जाने का अनुमोदन भी प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांशु पटेल, एडिशनल सीईओ अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कंपनी सेक्रेटरी आदि मौजूद रहे।
-------------

एक रंग में नजर आएगा शहर
बुध बाजार की तर्ज पर ही शहर के अन्य सड़क, पार्क व सरकारी भवनों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। एमडीए, स्मार्ट सिटी और नगर निगम के सभी प्रोजेक्ट में ब्रास रंग को ही प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे शहर को पीतलनगरी के रूप में पहचान देने के लिए ब्रास कलर से ही हर चौराहे, प्रतिष्ठान, बाजार आदि को रंगा जाएगा। बोर्ड की बैठक में इसपर सहमति प्रदान की गई।

----------
महिलाओं के लिए बनेंगे अलग वेंडिंग जोन
स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में महिलाओं के लिए अलग से वेंडिंग जोन बनाने का भी निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनके लिए अलग से वेंडिंग जोन की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह वेंडिंग जोन ऐसी जगह पर बनाए जाएंगे, जहां महिलाओं को भरपूर सुरक्षा भी मुहैया हो सके। इसमें स्थानीय महिला दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार महिलाओं के वेंडिंग जोन के लिए जगह तलाशी जाएगी और जल्द ही इसकी स्थापना भी करा दी जाएगी।


-=======
स्मार्ट सिटी अब करेगा कमाई
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी अब अपने प्रोजेक्ट से कमाई भी करेगा। अब तक की व्यवस्था के मुताबिक स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की देखरेख पांच वर्षों तक निर्माण करने वाली एजेंसी ही देखती थी लेकिन अब स्मार्ट सिटी अपने प्रोजेक्ट से खुद कमाई करेगा। कॉमन ब्रास फ्रेंस, डेवलपमेंट मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर, ई-क्योस्क, ई-बाइक, वाटर एटीएम और वैरीबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड का राजस्व खुद प्राप्त करेगा। इससे स्मार्ट सिटी की आय बढ़ेगी, जिसे अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed