फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bank open today after four days strike

लगातार चार दिन की बंदी के बाद आज खुलेंगे बैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
bank open today after four days strike
धरना प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों का बैंकों के निजीकरण के विरोध में रामगंगा विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन में बैंकाें के निजीकरण के और बैड बैंक बनाने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की। लगातार चार दिन की बंदी के आज बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

बैंक पिछले चार दिन से लगातार बंद हैं। 13 और चौदह मार्च को दूसरा शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते बैंक बंद थे। सोमवार और मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्राइवेट बैंक कर्मचारियों को छोड़कर सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को धरने से पहले बैंक कर्मचारियों ने रामगंगा विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक रैली निकाली। यह रैली अकबर के किले होते हुए वापस पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर खत्म हुई। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के रामगंगा विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैंक कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष जेपी सरन ने कहा कि सरकार द्वारा 2021-22 के बजट में घोषित दो बैंकों के निजीकरण और आईडीआईबी बैंक को एलआईसी में विलय करने और बैड बैंक बनाने के विरोध में पब्लिक सेक्टर बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। जिला संयोजक संजय रस्तोगी ने कहा कि पब्लिक सेक्टर की वजह से सरकार अपनी योजनाओं को दबाव डालकर लागू कर रही है। इस दौरान नवनीत कुमार, एसपी सिंह, नवनीत राजवंशी, सुरभि शर्मा, संजीव मित्तल, धर्मराज, एसके पांडे, करन सिंह, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed