फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bail to rajni jain in NRHM case

एनआरएचएम घोटाले में रजनी जैन को जमानत

Fri, 16 Dec 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
bail to rajni jain in NRHM case
रजनी जैन - फोटो : फाइल ‌चित्र
एनआरएचएम घोटाले में फंसी मुरादाबाद के दवा कारोबारी सौरभ जैन की पत्नी रजनी जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। बृहस्पतिवार को रजनी जैन ने दो जमानती पेश करते हुए गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में सशर्त जमानत की राशि जमा करा दी।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। उधर, देवरिया के पूर्व विधायक आरपी जायसवाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में सीबीआई ने रजनी जैन को भी आरोपी बनाते हुए चार्जशीट पेश की है। रजनी के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने विगत दिनों घोटाले की राशि जमा कराने की शर्त पर रजनी की जमानत स्वीकार कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रजनी अपने पति सौरभ जैन और अधिवक्ता के साथ सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुईं और अपनी जमानत संबंधी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। विशेष न्यायाधीश ने दो जमानती और सशर्त जमानत की राशि 66.70 लाख रुपये जमा कराने पर रजनी को जमानत दे दी।


आरोपी ने बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से यह रकम जमा कराई है। उधर, दो दिन पूर्व ही एनआरएचएम घोटाले के एक अन्य मामले में सरेंडर करने वाले देवरिया के पूर्व विधायक आरपी जायसवाल की जमानत अर्जी खारिज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed