{"_id":"5aad75474f1c1ba8758b6097","slug":"bag-theft-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से पांच लाख रुपये के जेवर से भरा बैग चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से पांच लाख रुपये के जेवर से भरा बैग चुराया
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
बस से पर्स चोरी
- फोटो : demo pic
बिलारी (मुरादाबाद)। रामपुर से हिमाचल प्रदेश जाते वक्त एक बस में सवार दंपती के बैग से पांच लाख रुपये के जेवर से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित हिमाचल प्रदेश पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई, इस संबंध में बिलारी पुलिस से फोन पर संपर्क कर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से बदायूं का रहने वाला कुंवरपाल हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में रहते हैं। वह कैंटीन संचालक हैं। एक सप्ताह पहले वह पत्नी सर्वेश के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाहबाद आए थे। वहां से 13 मार्च को वह वापस जा रहे थे। शाहबाद से बस में बैठकर वह बिलारी पहुंचे। बिलारी से दूसरी बस में बैठकर मुरादाबाद आ रहे थे। आरोप है कि बस में एक महिला और तीन युवक बैठे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कुंवरपाल का बैग अपने पास रखवा लिया। आरोप है कि इस दौरान चारों लोगों ने उनके बैग से पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित जब हिमाचल प्रदेश पहुंचा और बैग खोलकर देखा तो उसमें से जेवर गायब देख उसे मामले की जानकारी हुई। इस संबंध में शनिवार को बिलारी पुलिस से फोन पर पीड़ित ने शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन