{"_id":"61e484860dc6e51f61174070","slug":"backward-caste-can-get-ticket-from-sp-city-news-mbd416221259","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से पिछड़ी जाति को मिल सकता टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से पिछड़ी जाति को मिल सकता टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा से सियासत में मची हलचल के बाद उठापठक जारी है। इस जोड़-तोड़ में बदलते समीकरण में विधानसभा चुनाव में जिले में सपा से पिछड़ी जाति को टिकट मिल सकता है। रविवार को कई दावेदारों ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने दो सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इसके अलावा आम आदमी और पीस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिले में छह में से चार पर सपा काबिज है। चर्चा है कि जिले की एक सीट पर सपा किसी पिछड़ी जाति को अपना चेहरा बना सकती है। किस सीट पर प्रत्याशी उतारा जाए, इस पर मंथन चल रहा है। दूसरी ओर टिकट के दावेदारों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात करने में वालों में जिले के कई पूर्व विधायक और पूर्व पदाधिकारी शामिल रहे। एक दो दिनों में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।