फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Baby Girl died over Monkey jumped on her in Sambhal UP

डेढ़ महीने की मासूम के ऊपर बंदर के कूदने से मौत, चारपाई पर लेटी दूध पी रही थी

Sat, 22 Jun 2019 08:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जुनावई/चंदौसी (संभल)
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जुनावई/चंदौसी (संभल) Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 22 Jun 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Baby Girl died over Monkey jumped on her in Sambhal UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

डेढ़ महीने की बच्ची के होठों से लगी दूध की बोतल पर एक बंदर ने झपट्टा मार दिया। काफी ऊंचाई से बंदर चारपाई पर सो रही बच्ची के ऊपर कूदा। जिससे बच्ची की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के जुनावई कस्बे में शुक्रवार की शाम को सुनीता देवी डेढ़ महीने की बेटी गुड़िया को घर के आंगन में सुला रहीं थीं। उन्हें घर का काम भी करना था, लेकिन बेटी उसे छोड़ नहीं रही थी। इसलिए उसने अपनी बेटी को आंगन में चारपाई डालकर सुला दिया।
विज्ञापन


उसके मुंह से दूध की बोतल लगा दी। खुद पानी भरने के लिए हैंडपंप पर चली गईं। बताते हैं कि कहीं दू्र बैठा एक बंदर दूध की बोतल पर निगाह रखे हुए था। जैसे ही वह बच्ची के पास से हटीं तो वैसे ही बंदर ने दूध की बोतल पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद मकान की छत से ऊंचाई से मासूम के ऊपर कूदा। बच्ची की चीख सुनकर वह बेटी को बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। वह तत्काल उसे डाक्टर के पास लेकर पहुंचीं। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed