फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   baby died after slipping from mother hand due to speed breaker 

यूपी: गति अवरोधक ने ले ली मासूम की जान, परिवार में कोहराम 

Sat, 19 Oct 2019 05:33 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 19 Oct 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
baby died after slipping from mother hand due to speed breaker 
Baby - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

शुक्रवार को दो साल की एक मासूम बच्ची की मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिरने के कारण मौत हो गई। महिला ई-रिक्शा में जा रही थी। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां सड़क पर स्पीड ब्रेकर आधा टूटे होने के कारण गड्ढा बन गया है। परिवार वालों का कहना है कि इसी पर ई-रिक्शा उछली तो हादसा हो गया।

विज्ञापन


नागफनी के बारादरी में रहने वाले नासिर पीतल की ढलाई का काम करते हैं। उनकी पत्नी शीबा शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे अपनी दो साल की बेटी अफीफा को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती ननद सीमा को देखने के लिए जा रही थी। शीबा ने बताया कि जब वह स्टेट बैंक के सामने से गुजरी तभी अचानक जोर का झटका लगने पर उनके गोद से बेटी छिटककर सड़क पर गिर गई। 
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक यहां ब्रेकर टूटा है और उसी के चलते ई रिक्शा उछल गई। सड़क पर गिरी मासूम के सिर में चोट लगने पर वह लहूलुहान हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन चंद मिनट बाद ही अफीफा ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो वहां पर हंगामा हो गया। परिवार वालों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। वह शव को लेकर घर चले गए।एसएसआई सिविल लाइन सुनील चौधरी ने बताया कि हादसे के संबंध में अस्पताल से मीमो मिलने पर सूचना मिली है। परिवार वालों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। परिवार वालों ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed