{"_id":"653c2077e8a953c6a9036599","slug":"azharuddin-gets-ticket-from-telangana-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-272668-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अजहरुद्दीन को मिला तेलंगाना से टिकट, कांग्रेसियों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अजहरुद्दीन को मिला तेलंगाना से टिकट, कांग्रेसियों ने जताई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पूर्व सांसद एवं क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन को तेलंगाना से टिकट मिलने से स्थानीय नेताओं का एक गुट काफी खुश हो गया है। लोगों का मानना है कि राजनीति का एक कांटा निकल गया है। अब स्थानीय लोगों को टिकट का मौका मिलेगा। पार्टी के लोगों ने इस मामले में खुशी जताते हुए रात में विज्ञप्ति जारी कर दी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुरादाबाद से पूर्व सांसद रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन को कांग्रेस द्वारा तेलंगाना विधानसभा में प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना विधानसभा की 45 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें 61-जुबलीहिल सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम शामिल है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से 2009 में अजहर सांसद चुने गए थे। 2014 में उन्हें राजस्थान की सवाईमाधोपुर सीट से लड़ाया गया था। हालांकि 2024 में फिर मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं लेकिन अभी इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय नहीं होने से इन चर्चाओं पर विराम लग गया। मुरादाबाद की टीम ने पार्टी हाईकमान के इस फैसले पर खुशी जताई है। इस खुशी के पीछे अन्य कई कारण हो सकते हैं। अजहर के चुनाव लड़ने पर स्थानीय नेताओं को स्थान नहीं मिल सकता था। अब स्थानीय नेताओं को भी चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। कांग्रेस नेताओं में मो. अहमद खां, आज़म अंसारी, प्रियांक चौधरी व सुधीर पाठक ने विधानसभा चुनाव लड़ने को पूरे तेलंगाना राज्य के लिए लाभकारी बताया है।