{"_id":"5ce5528dbdec2207843c0090","slug":"azam-says-if-election-is-big-fest-of-democracy-why-so-much-despair","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम बोले, चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है तो इतनी मायूसी क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम बोले, चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है तो इतनी मायूसी क्यों...
Wed, 22 May 2019 07:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
आजम खान
सपा नेता और रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशीआजम खां ने कहा है कि चुनाव अगर लोकतंत्र का महापर्व है तो फिर इतनी मायूसी क्यों है। सरकार चाहे किसी की भी आए, लोग इतने डरे हुए क्यों हैं। नतीजों को लेकर जो एग्जिट पोल आएं हैं उसको लेकर इतने परेशान क्यों हैं, चुनाव आयोग पर किसी को भरोसा क्यों नहीं है।
विज्ञापन
आजम खां बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रह थे। उन्होंने कहा कि मतदान के जब ईवीएम सील होती है तो उस पर पीठासीन अधिकारी का दस्तख्त होता है, लेकिन जब मतगणना होती है तो वह अधिकारी मौजूद नहीं होता। ऐसे में कौन पहचान करेगा कि जिस मशीन से वोटों की गिनती की जा रही है वह वही मशीन है जो मतदान के बाद सील की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दस्तख्त स्कैन भी किये जा सकते हैं। लिहाजा अभी मतगणना नहीं हुई है, चुनाव आयोग ऐसी व्यवस्था करे कि वोटों की गिनती के समय मशीनों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग को इस पर विचार करना चाहिए। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन उसने अपना भरोसा खोया है। ऐसे में सिवाय मायूसी के क्या हो सकता है।
विज्ञापन
आजम खां ने कहा कि हमारे एजेंट्स और कार्यकर्ता चौकन्ने रहेंगे। जिला प्रशासन बेईमानी कराने के बारे में सोचे भी नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक पहले राउंड की मतगणना संपन्न न हो जाए तब तक दूसरे राउंड की मशीनों को छुआ भी न जाए।