फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam's convoy stopped at three places in Rampur, clashes with police

रामपुर में तीन जगह रोका आजम का काफिला, पुलिस से हुई नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Azam's convoy stopped at three places in Rampur, clashes with police
रामपुर में तीन जगह रोका आजम का काफिला, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

दुर्गनगला बाईपास के बाद पनवड़िया और गांधी समाधि पर रोका
रामपुर। सपा विधायक आजम खां का काफिला रामपुर में पहुंचने पर दुर्गनगला बाईपास के निकट, पनवड़िया और गांधी समाधि पर पुलिस द्वारा रोका गया। काफिले में अधिक संख्या में वाहनों से जाम लगने की आशंका जताते हुए सीमित गाड़ियां ही ले जाने को कहा। पनवड़िया और गांधी समाधि पर काफिला रोके जाने पर आजम खां ने पहले समर्थकों के वाहनों को आगे भेजा और फिर अपना वाहन निकलवाया। दुर्गनगला बाईपास पर काफिला रोके जाने पर आजम के समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब 15 मिनट तक बहस के बाद पुलिस ने आठ-दस गाड़ियों को शहर के अंदर जाने दिया जबकि करीब बीस से अधिक गाड़ियों को बाईपास से भेज दिया।

सपा विधायक आजम खां शुक्रवार को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर रामपुर पहुंचे। उनके काफिले को दुर्गनगला बाईपास के निकट पुलिस ने रोक लिया। काफिले में करीब 30 से अधिक गाड़ियां थी, जिसपर पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ गाड़ियां जाने से शहर में जाम लगने की आशंका जताते हुए सीमित गाड़ियों को ही शहर के अंदर से जाने को कहा। इस पर आजम खां के समर्थक भड़क गए और उनकी पुलिस से नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने समर्थकों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन, उन्होंने नहीं सुनी। इसके बाद आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने भी हस्तक्षेप किया। आजम खां ने कहा कि "क्यों परेशान किया जा रहा है"।, इसके बाद मामला गर्माने पर पुलिस ने करीब आठ-दस गाड़ियों को शहर के अंदर से जाने दिया जबकि करीब बीस से अधिक गाड़ियों को बाईपास की ओर से भेज दिया। पुलिस ने पनवड़िया और गांधी समाधि पर भी काफिले को रोका और सीमित वाहनों के साथ जाने की बात कही। इन दोनों जगह आजम खां ने पहले समर्थकों की गाड़ियों को आगे निकलवाया और फिर खुद निकले। जिस कारण सभी वाहन निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed