{"_id":"5ce48816bdec22073964f794","slug":"azam-khan-raised-questions-about-the-security-of-evm-complains-to-chief-election-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आजम ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आजम ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत
Wed, 22 May 2019 04:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 May 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर और जौनपुर की घटना का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री और रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां ने रामपुर मंडी समिति में तिरपाल से ढंकी गाडियों को लाए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसको लेकर आजम खां, राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा और सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। तीनों खतों का मजमून एक जैसा है।
विज्ञापन
आजम खां ने अपने पत्र में कहा है कि रामपुर मंडी समिति जहां ईवीएम रखी गई हैं वहां कुछ गाड़ियां संदिग्ध स्थिति में जा रही हैं और उनसे कुछ उतारा जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रेक्षक के माध्यम से सीसीटीवी का सहारा लेकर इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
आजम ने कहा है कि चुनाव आयोग कुछ ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे प्रत्याशी अथवा अभिकर्ताओं को यह साक्ष्य मतगणना के समय उपलब्ध हो जाए कि जो मशीन पोलिंग स्टेशन पर भेजी गईं थीं, वहीं मशीनें मतदान संपन्न होने के बाद स्ट्रांगरूम में जमा कराई गईं हैं और उसी नंबर के मशीन से मतगणना की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि चुनाव आयोग कुछ ऐसे फैसले जरूर लेगा जिससे उसकी विश्वसनीयता जनता की नजरों में बनी रहेगी। आजम खां ने कहा है कि रामपुर में एबुलेंस का मंडी समिति के गेट तक आना और वापस जाना साथ ही जिलाधिकारी का निजी स्कार्पियो में बैठकर आना कई सवाल पैदा करता है।
विज्ञापन