फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam khan bail application filed in connection with possession of hanging land

जमानत के लिए आजम खां ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, फांसीघर की जमीन कब्जाने के मामले में लगाई अर्जी

Mon, 01 Mar 2021 10:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Azam khan bail application filed in connection with possession of hanging land
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रामपुर जिला कारागार की फांसीघर की जमीन को कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में जमानत के लिए सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता ने कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर दस मार्च को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


सांसद आजम खां के खिलाफ सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले सालभर से सीतापुर की जेल में हैं। 2019 में  उनके करीबियों पर जेल में स्थित फांसीघर की जमीन को कब्जाने का आरोप लगा था। इस मामले में सांसद के बेटे अदीब खां के साथ ही आजम खां की बहन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान आजम खां का नाम भी शामिल कर लिया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आजम खां की ओर से पिछले सप्ताह कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सरेंडर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में उनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता राम औतार सैनी ने बताया कि आजम खां के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर दस मार्च को सुनवाई होगी।

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुनवाई अब 10 को

वहीं, सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आरोप तय करने के लिए कोर्ट में अब 10 मार्च को सुनवाई होगी। सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मुकदमे से संबंधित और प्रपत्र उपलब्ध कराने को कहा। 

इस पर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 10 मार्च निर्धारित की है। इस मामले में सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 

प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता को मांगे जा रहे प्रपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed