फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam is getting punishment for atrocities on the poor: Naved

आजम को मिल रही गरीबों पर जुल्म की सजा ः नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Azam is getting punishment for atrocities on the poor: Naved
आजम को मिल रही गरीबों पर जुल्म की सजा : नवेद
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि आजम खां को गरीबों पर जुल्म की सजा मिल रही है। नवेद मियां ने ये बात धमोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

बुधवार को धमोरा स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के कार्यालय पर आयोजित बैठक में नवेद मियां ने कहा कि आजम खां को गरीबों पर किए गए जुल्म की सजा मिल रही है। उन्होंने आजम खां को लेकर हाईकोर्ट के फैसले में की गई टिप्पणियों को लेकर भी आजम खां पर निशाना साधा। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने जिले में कांग्रेस की मजबूती पर बल देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में शहर अध्यक्ष नोमान खां, मिलक के ब्लॉक अध्यक्ष जीवेंद्र गंगवार, नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां, जिला महासचिव अकरम सुल्तान, सभासद हसीब खां, वेदराम यादव, महेंद्रपाल यदुवंशी, जगदीश अवस्थी, दामोदर गंगवार, अनिल गंगवार, नन्हें खां, असलम खान, बादाम सिंह, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed