{"_id":"62893a3b4f5f5b6cb1133f53","slug":"azajm-khe-reached-jauhar-university-moradabad-news-mbd428835649","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां जौहर विवि पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां जौहर विवि पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का माहौल शनिवार को बदला-बदला से नजर आ रहा था। यूनिवर्सिटी परिसर में जगह-जगह खड़े होकर विद्यार्थी अपने चांसलर आजम खां का इंतजार करते नजर आ रहे थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे आजम खां जब यूनिवर्सिटी पहुंचे तो विद्यार्थियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विद्यार्थियों के स्वागत से अभिभूत आजम खां कार से उतरकर सभी विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा की।
जौहर यूनिवर्सिटी आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके खिलाफ जितने भी आरोप लगे हैं, उनमें अधिकांश मामले जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित हैं। वह यूनिवर्सिटी को लेकर काफी गंभीर भी रहे हैं। आजम खां जब रामपुर में होते हैं तो वो यूनिवर्सिटी जरूर जाते हैं। जेल जाने की वजह से वो फरवरी 2020 के बाद यूनिवर्सिटी पहुंचकर विद्यार्थियों से मुखातिब नहीं हो पाए थे। जमानत मिलने के बाद रामपुर पहुंचने के अगले दिन ही वो यूनिवर्सिटी पहुंच गए। यहां पहुंचते ही उन्होेंने विद्यार्थियों से पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है, कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। इस पर विद्यार्थियों ने कहा कि वैसे तो कोई दिक्कत नहीं है, अब आप आ गए हो सब ठीक हो जाएगा। इस दौरान आजम खां विद्यार्थियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत स्वीकार किया और हौसला अफजाई की। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी स्थित दफ्तर में पहुंच गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के स्टाफ आदि से मुलाकात की। इससे पहले वो अधिवक्ता विनोद शर्मा के घर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।