{"_id":"5f80c3718ebc3e9bda537084","slug":"automobile-sector-will-helpful-for-market-city-news-mbd3655012163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बीमार हुए बाजार के लिए संजीवनी बनेंगी बाइक-कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बीमार हुए बाजार के लिए संजीवनी बनेंगी बाइक-कार
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉकडाउन में ठप पड़ा ऑटो मोबाइल सेक्टर का कारोबार अनलॉक-5 में पटरी पर लौटने की राह पर है। नवरात्र और दिवाली को लेकर ऑटो सेक्टर को बाजार से काफी उम्मीदें हैं। कार और बाइक की बिक्री कोरोना से बीमार हुए बाजार केलिए संजीवनी बनेगी। फिलहाल नवदुर्गा को लेकर कार-बाइकों की बुकिंग शुरू हो गई। एजेंसी संचालक फेस्टिवल सिजन से लॉकडाउन की भरपाई की आस लगाए बैठे हैं।
अप्रैल मई में पूरी तरह से लॉकडाउन रहा। दैनिक उपयोग वाले दुकानाें को छोड़कर सबकुछ बंद रहा। रेल-बस सेवा ठप रही। कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। जबकि दोनों महीने शादी विवाह के साथ त्योहार केसिजन थे। इसका असर ऑटो मोबाइल सेक्टर भी पड़ा। लेकिन अनलॉक-एक से पांच तक बहुत कुछ बदल गया है। बाजार सामान्य दिनों की तरह खुल गए हैं। आने वाले त्योहारों से बाजार को काफी उम्मीदें है। इसकी शुरुआत नवदुर्गा से होगी। जिसे लेकर ऑटो मोबाइल सेक्टर हलचल शुरू हो गई है। कार और बाइकों की बुकिंग होने लगी है। चार सौ से अधिक चार पहिया वाहनाें की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे ही बाइक की भी हो रही है। एंजेसी संचालकों का कहना है कि फेस्टिवल सिजन में लॉकडाउन केनुकसान की भरपाई की उम्मीद है।
- नवरात्र से ऑटो मोबाइल सेक्टर को काफी उम्मीदें है। अभी तक 200 कारों की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे ही 85 बुलेट की बुकिंग हुई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत बुकिंग कम है। लेकिन अभी समय है। अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - अमित गोयल, आकांक्षा ऑटो मोबाइल
विज्ञापन
- नवदुर्गा से ऑटो बाजार में हलचल है। फेस्टिवल सिजन से लोगों के इमोशन जुड़े होते हैं। करीब सवा सौ कारों की बुकिंग हो चुकी है। अब नवंबर केबाद की बुकिंग ली जा रही है। आफिस सात दिन खोले जा रहे हैं। अप्रैल मई केनुकसान की भरवाई की उम्मीद है। - आदित्य गुप्ता, टाटा मोटर्स
- अभी नवदुर्गे की शुरुआत नहीं हुई है। सोमवार से ग्राहक आने शुरू होंगे। अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कोराना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से बचने के लिए लोग निजी वाहन की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। पिछले साल की तरह कारोबार होने की पूरी उम्मीद है। - राहुल कपूर, जवाहर मोटर्स
- नवदुर्गे और धनतेरस को लेकर तैयारी पूरी है। शोरूम तैयार किया जा रहा है। नवरात्र 40-50 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा होगा। हालांकि अभी सुस्ती है। लोगों केपास पैसा नहीं है। गाड़ियां पहले की तुलना में दस से चौदह हजार रुपये महंगे हुई है। - अजय पोपली, होंडा शोरूम