{"_id":"621d1ce8162c8c4ed351b951","slug":"attempt-to-mount-tractor-on-constable-and-prd-jawan-driver-arrested-city-news-mbd4202493192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और पीआरडी जवान पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही और पीआरडी जवान पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के कोहिनूर तिराहे के पास चालक ने सिपाही और पीआरडी जवान पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद सिपाही और पीआरडी जवान ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। सिपाही की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि यातायात में तैनात सिपाही मदन मोहन ने पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर निवासी रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें सिपाही मदन मोहन ने बताया कि रविवार को उसकी ड्यूटी कोहिनूर तिराहे पर यातायात व्यवस्था में लगी थी। कांवड़ यात्रा की वजह से कोहिनूर तिराहे से करूला की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद थी। इस दौरान चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ गया। सिपाही के साथ ड्यूटी में मौजूद पीआरडी जवान राज कुमार ने ट्रैक्टर रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं माना। उसने ट्रैक्टर करूला की ओर दौड़ा दिया। सिपाही मदन मोहन ने भी रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि इस दौरान चालक ने सिपाही और पीआरडी जवान पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। सिपाही का कहना है कि इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की। तब आरोपी चालक ने अपना नाम रिजवान बताया। सूचना मिलने पर कटघर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी को थाने भेज दिया गया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, अभद्रता, सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।