{"_id":"621a7c0c66ef25751d430386","slug":"attempt-to-kidnape-trader-city-news-mbd420044759","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन के विवाद में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन के विवाद में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में गत्ता कारोबारी को अगवा करने की कोशिश की गई। शोर शराबा होने पर लोग आ गए और उन्होंने कारोबारी को बचा लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मेरठ के पल्लवपुरम निवासी बिजेंद्र सिंह गत्ता कारोबारी हैं। बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मझोला के चौहानों वाली मिलक में उनका गोदाम है। 23 फरवरी की दोपहर पौने तीन बजे वह गोदाम में बैठे थे। इसी दौरान वहां सरदार अजीत सिंह अपने तीन साथियों के साथ कार से पहुंच गया। उन्होंने बताया कि यहां दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान सरदार अजीत सिंह नेेेेेेेे बिजेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने साथियों की मदद से कार में जबरन बैठा लिया। शोर शराबा होने पर वहां लोग आ गए और उन्होंने कारोबारी को आरोपी के चंगुल से बचा लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी मौके से कार दौड़ाकर भाग निकले। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।