फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attempt to kidnap student in katghar

कटघर में छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap student in katghar
मुरादाबाद। कोचिंग पढ़ कर लौट रही छात्रा से एक स्कूटी सवार मनचले ने सरेशाम छेड़खानी की और उसे अगवा करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो मनचले ने उसे पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर कटघर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मनचले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे की है। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली छात्रा के मुताबिक 13 जून की शाम वह कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे वह सहेली के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में यश नाम का युवक स्कूटी से आया और उसकी राह रोक ली। यश ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी और जबरन स्कूटी पर बैठा कर अगवा करने का प्रयास करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो यश ने उसे बुरी तरह पीट दिया। पिटाई से वह घायल हो गई। इसके बाद युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि यश कई बार पहले भी उससे छेड़खानी कोशिश की। धमकी देता है कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसे जान से मार देगा। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed