फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attempt rape

हवाई पट्टी के पास आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
attempt rape
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में हवाई पट्टी परिसर में बने एक प्लांट में आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए बच्ची को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर मंगलवार को मूंढापांडे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस वारदात से हवाई पट्टी के पास सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे़ हुए हैं। वहां पर जब कोई वीवीआईपी आता है तब ही सुरक्षा के प्रबंध किए जाते हैं। पास ही एक पुलिस चौकी है, इसके बावजूद हवाई पट्टी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन

मूंढापांडे में हवाई पटट्ी है, जहां पर हवाई अड्डा बनाने का काम चल रहा है। थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 22 दिसंबर को दोपहर एक बजे घर से खेलने के लिए हवाई पट्टी की तरफ गई थी। शाम चार बजे तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवार वाले उसकी तलाश करने में जुटे। बच्ची हवाई पट्टी परिसर में बने एक प्लांट में बेसुध हालत में मिली। उसके खून निकल रहा था तो परिवार वालों ने समझा कि खेलते समय चोट लग गई होगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से बच्ची को हालत गंभीर देख मेरठ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात की गई है। जिसके बाद बच्ची के पिता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोप की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक बच्ची दिमागी रूप से भी कमजोर है। ऐसे में उससे फिलहाल पूछताछ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

‘वारदात की आज सूचना मिली है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गंभीरता से इस वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। हवाई पट्टी के पास सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed