{"_id":"5deab4aa8ebc3e1c1557c2b1","slug":"attempt-murder-city-news-mbd3319174147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बच्चे की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से वार, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और बच्चे की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से वार, हमलावर गिरफ्तार
Sat, 07 Dec 2019 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल ब्लेड
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को रिश्ते के ससुर ने पड़ोस के घर में घुसकर बाथरूम में नहा रही बहू की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिये। महिला को बचाने उसका 12 वर्षीय देवर पहुंचा तो उसकी गर्दन पर भी सर्जिकल ब्लेड से वार किए गए। पड़ोसियों की मदद से दोनाें घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हाशमपुर गोपाल गांव निवासी महिला मीनू का पति उमेश सिंह पेशे से मजदूर है। तीन चार दिन पहले एक वैवाहिक समारोह में उमेश का विवाद उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले सहदेव सिंह के साथ हो गया था। सहदेव विवाद की जड़ मीनू को बताकर उसको धमकी देने लगा।
विज्ञापन
उस दिन तो विवाद निपट गया था। लेकिन सहदेव मीनू से रंजिश रखने लगा। शुक्रवार शाम उमेश घर नहीं था, इस दौरान सहदेव सिंह उसके घर में घुस गया। उस वक्त मीनू बाथरूम में नहा रही थी। आरोपी सहदेव ने पीछे से जाकर मीनू की गर्दन पर ब्लेड़ से ताबड़तोड़ कई वार कर दिये।
विज्ञापन
हमले से मीनू की चीख निकल गई। शोर सुनकर उसका देवर अनुज (12) भाभी की मदद को पहुंचा तो सहदेव सिंह ने उसकी गर्दन पर भी ब्लेड से एक बाद एक कई वार कर दिये। दोनों घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां पर आ गये। आरोपी वहां से भाग गया। आस पड़ोस के लोगों को दोनों घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट मीनू के पति उमेश ने सहदेव के खिलाफ दर्ज कराई है।
टीएमयू के चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया की दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है लेकिन खून बहुत ज्यादा बह गया है। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।