फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attack in police team in moradabad

फकीरपुरा में पुलिस टीम पर हमला, पथराव, बवाल

Tue, 17 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फकीरपुरा में कुकर्म के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पब्लिक ने हमला बोलकर एक मुल्जिम को छुड़ा लिया। भीड़ ने पुलिस वालों से मारपीट की और पथराव करके टीम को खदेड़ दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन



मोर्चा खुद एएसपी सुजाता सिंह ने संभाला और करीब तीन घंटे तक फकीरपुरा में सर्च आपरेशन चलवाकर शराब की पचास से अधिक भट्ठियां तुड़वा दीं। पुलिस ने मौके से दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घरों के दरवाजे तोड़कर हमलावरों को बाहर खींचा और उठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई से कालोनी में सन्नाटा पसर गया। पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फकीरपुरा निवासी एक युवक ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की थी कि उसे मोहित और मोगली नाम के युवक कांशीराम नगर बाईपास पर ले गए थे। जहां नशा सुंघाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार दोपहर फकीरपुरा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोहित और मोगली के घर छापा मारा। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और साथ ले जाने लगी। इस बीच महिलाओं ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और मारपीट व पथराव करते हुए मोहित को छुड़ा लिया।


पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही एएसपी सुजाता सिंह आसपास के थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंची और पूरी कालोनी में सर्च आपरेशन चलवाया। एएसपी ने कालोनी में बनी शराब की तमाम भट्ठिायां तुड़वा दीं। पुलिस ने कालोनी से हरियाणा मार्का शराब भी बरामद की। उधर, कुकर्म के शिकार युवक की ओर से पुलिस ने मोगली और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोगली को गिरफ्तार कर लिया है।



"पुलिस टीम पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती है। हम ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेंगे। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इस कालोनी में शराब की अवैध भट्टियां तोड़ी गई हैं, यह अभियान जारी रहेगा।"
- सुजाता सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed