{"_id":"5c2a497bbdec22571559883b","slug":"ats-in-amroha-waitig-for-nia-for-taking-action-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने अमरोहा में डाला डेरा, एनआईए का इंतजार, रात में हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस ने अमरोहा में डाला डेरा, एनआईए का इंतजार, रात में हो सकती है कार्रवाई
Mon, 31 Dec 2018 10:23 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा में छापेमारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध आतंकियों के रिमांड पर लेने के चार दिन बाद एटीएस ने अमरोहा में अपना डेरा डाल दिया। शाम को अचानक एटीएस की एसपी कार्यालय पहुंची। यहां एनआईए के पहुंचे के बाद रात में एटीएस की टीम कार्रवाई कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि रिमांड पर संदिग्ध आतंकी सुहैल से कुछ अहम जानकारी मिली है।
बुधवार तड़के एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने जिले में चार स्थानों पर छापा मारा था। टीम ने शहर के मोहल्लर मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल, पचदरा से ई-रिक्शा चालक इरशाद, सैदपुर इम्मा से वेल्डर भाई सईद और रईस को गिरफ्तार किया था।
इनके पास से तमंचे, कारतूस और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया था। एनआईए ने दूसरे दिन सभी संदिग्ध आतंकियों को रिमांड पर ले लिया। तब से संदिग्ध आतंकियों से एनआईए और एटीएस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रिमांड के चार दिन बाद सोमवार शाम एटीएस की टीम ने अमरोहा में डेरा डाल दिया। सूत्रों की माने तो देर शाम तक एनआईए की टीम भी पहुंचने वाली है। इसके बाद रात या तड़के संयुक्त कार्रवाई हो सकती है। पूछताछ में अमरोहा से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं।