फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   athlete joity got gold

एथलीट ज्योति ने पाया स्वर्ण पदक, कटाया नेशनल का टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
athlete joity got gold
मुरादाबाद। ई-रिक्शा चालक पिता के मजबूत समर्थन और एथलीट बेटी के बुलंद हौसले को एक और सफलता मिली है। शहर के कांशीराम नगर निवासी महीपाल आर्य की बेटी ज्योति रानी ने लखनऊ में आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज करा दिया है। ज्योति ने 58 सेकंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी की है।
विज्ञापन

बिना कोच और संसाधन के अभ्यास कर रही इस एथलीट का कहना है कि इस बार नेशनल में मेडल जीतना है। दरअसल मुरादाबाद में तीन वर्षों से एथलेटिक्स के कोच तैनात नहीं हैं। आर्थिक परेशानी के चलते खेल की बारीकियां सीखने काफी दिक्कतें आईं। इसके कारण ज्योति पिछले चार सालों से नेशनल में पदक जीतने से चूक रही हैं। पिछले वर्षों में उन्होंने मुरादाबाद में सीनियर खिलाड़ियों की देखरेख में अभ्यास किया। अब राष्ट्रीय मेडल की चाहत में कुछ समय से दिल्ली में कोचिंग ले रही हैं। इसके लिए उनके पिता रात में भी ई-रिक्शा चलाते हैं, जिससे बेटी की कोचिंग की फीस समय से जा सके। ज्योति के अलावा रविवार को लखनऊ में मुरादाबाद के एथलीट ऋतिक चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में चौथा और यश तोमर ने पांचवां स्थान पाया है। ज्योति अंडर-20, ऋतिक अंडर-23 और यश तोमर अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बाबर, सीनियर खिलाड़ी यश कुमार, मनोज और गौरव ने सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed