फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assistant Professor of DU dies from current IN MORADABAD

डीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की करंट से मौत, घर में घुसा बारिश का पानी, इन्वर्टर का प्लग हटाते समय हादसा

Sun, 19 Jul 2020 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor of DU dies from current IN MORADABAD
विकास त्यागी - फोटो : अमर उजाला

बारिश में करंट से एक असिस्टेंट प्रोफेसर की जान चली गई। बुद्धि विहार सेक्टर दो में विवेकानंद पार्क के पास बरसात का पानी घर में घुस गया। जिस पर इन्वर्टर का प्लग हटा रहे दिल्ली विश्व विद्यालय के प्रोफेसर विकास त्यागी को करंट लग गया। इस हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग और परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे पर तब तक देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन


ये दुखद हादसा शनिवार सुबह बुद्धि विहार सेक्टर दो में विवेकानंद पार्क के सामने हुआ है। यहां एसएसके इंटर कालेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामपाल सिंह त्यागी का मकान है। रामपाल सिंह के बड़े बेटे विवेक त्यागी राजस्थान धौलपुर में बैंक मैनेजर हैं। जबकि छोटे बेटे चालीस वर्षीय विकास त्यागी दिल्ली विश्वविद्यालय के भास्कराचार्य कालेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


विकास त्यागी दिल्ली में द्वारिका सेक्टर दो में पत्नी रिंकी त्यागी, बेटी गार्गी त्यागी और बेटे केशव त्यागी को साथ लेकर रहते थे। लॉक डाउन के बाद वह परिवार को लेकर मुरादाबाद में अपने माता पिता के साथ रह रहे थे थे। शनिवार सुबह तेज बारिश हुई तो बुद्धि विहार के तमाम घरों में पानी भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि विकास त्यागी के मकान के नीचे हिस्से में भी पानी भर गया था। जिस कारण इन्वर्टर में पानी आ गया था।  सुबह करीब पौने ग्यारह बजे विकास ऊपरी मंजिल से नीचे आए और इन्वर्टर का प्लग हटाने लगे ताकि घर में करंट न फैले। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह वहीं गिर गए। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के चीख पुकार सुनकर अपने अपने घरों से बाहर आए। 

इसके बाद उन्होंने बिजली घर जाकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद विकास त्यागी को घर से बाहर निकाला गया। उन्हें कार में निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद उनके शव को लेकर परिजन घर आ गए। 


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजन कोई तहरीर देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed