{"_id":"5c23ae92bdec2256f972b66c","slug":"asaduddin-owaisi-do-not-become-imran-khan-voice-said-giriraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों पर कब्जा करके नहीं पढ़ने देंगे नमाज, इमरान की आवाज न बनें ओवैसी: गिरिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों पर कब्जा करके नहीं पढ़ने देंगे नमाज, इमरान की आवाज न बनें ओवैसी: गिरिराज
Wed, 26 Dec 2018 10:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मंच पर बोलते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को मुरादाबाद में कहा कि पार्कों पर कब्जे करके नमाज पढ़ने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। नोएडा पार्क प्रकरण पर एआईएमआईएम प्रमुख असद्उद्दीन ओवैसी के बयान की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओवैसी पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की आवाज बनने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि जो भाषा पाकिस्तान में इमरान बोलता है वही भाषा देश में ओवैसी की होती है। देश में चीन की तर्ज पर एक बच्चे के कानून की हिमायत करते हुए मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए वह अपनी कुर्सी भी दांव पर लगा देंगे।
विज्ञापन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनसंख्या इसी रफ्तार से बढ़ी तो जल्द देश में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में चीन जैसे सख्त कानून की जरूरत है। नोएडा में पार्क में नमाज पढ़े जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कोई कानून आड़े आता है तो ओवैसी जैसे लोग धर्म को बीच में ले आते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानून हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए बराबर है। मंत्री ने सवाल उठाया कि नमाज पढ़ने के लिए पार्कों पर कब्जे क्यों, नमाज को घर और मस्जिद में जाकर भी पढ़ी जा सकती है। कांवड़ियों के पर फूल बरसाने और नमाज पर रोक लगाने के ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांवड़ियों पर हिंदुस्तान में फूलों की बारिश नहीं होगी तो फिर कहां होगी।
उन्होंने कहा कि ओवैसी नफरत फैलाते हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाक में आजादी के समय 23 फीसदी हिंदू थे और अब महज एक प्रतिशत रह गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के हिंदुओं ने मुस्लिमों को प्यार से गले लगाया है। यही वजह है कि पाकिस्तान में सैकड़ों मंदिर गिरा दिए गए और भारत में आजादी के बाद लाखों मस्जिदें बनने दी गईं।