{"_id":"5ad8f5874f1c1b87028b5739","slug":"approval-of-special-audit-of-20-crore-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"20.50 करोड़ के घपले का स्पेशल आडिट कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20.50 करोड़ के घपले का स्पेशल आडिट कराने की तैयारी
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
घपले का अॉडिट होगा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में जल और गृहकर के बीस करोड़ 50 लाख के घपले का स्पेशल आटि कराने की तैयारी है। मेयर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम में 2010 से लेकर 2017 तक हुए इस घपले का स्पेशल आडिट कराने की सिफारिश डीएम से की है। दूसरी ओर डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि वह प्रमुख सचिव नगर विकास को टैक्स विभाग का एजी टीम से विशेष आडिट कराने की सिफारिश करेंगे।
नगर निगम में गृह और जलकर का 20 करोड़ 50 लाख रुपये का डाटा कंप्यूटर से डिलीट कर दिया गया था। टैक्स के रिकार्ड को खत्म करने की साजिश की गई थी। पिछले दिनों कर्मचारियों-अधिकारियों के आपसी विवाद के बाद इसका खुलासा होने पर नगर आयुक्त ने चुपचाप जांच करानी शुरू कर दी थी। उप नगर आयुक्त ने जांच के लिए तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिए थे।
मेयर और कार्यकारिणी सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं लगने दी गई। पार्षदों का आरोप है कि निगम अफसर जांच में अपनों को बचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका केचलते मेयर ने डीएम को पत्र लिखकर घपले का विशेष आडिट कराने की सिफारिश की है। घपले की रकम 20 करोड़ से अधिक होने की वजह से इस घपले से शासन में प्रमुख सचिव नगर विकास को भी जानकारी दे दी गई है।