फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   annual fest in IFTM

सूफियाना अंदाज पर थिरक उठे कदम 

Sun, 20 Mar 2016 03:40 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
annual fest in IFTM
सांस्कृतिक प्रस्तु‌ति - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक मस्ती भरे और झूमने को मजबूर करने वाले गाने और पर झूमते हुए छात्र छात्राएं। पांडाल में वंस मोर, वंस मोर की आवाजें। ऐसा ही कुछ नजारा था आईएफटीएम विश्वविद्यालय में शनिवार हुए स्थापना दिवस समावेश में। समावेश में इंडियन आइडल के गायक भानु प्रताप और प्रिंस ग्रुप की अनूठी प्रस्तुतियों से विश्वविद्यालय में जमकर धमाल मचा।
विज्ञापन


आईएफटीएम विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक समारोह समावेश-2016 में संस्कृति का अनूठे दृश्य देखने को मिले। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों और स्टाफ ने आनंद उठाया। चांसलर राजीव कोठीवाल, कुलपति डा. आरएम दुबे, प्रति कुलपति डा. मोहित दुबे के अलावा विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य अमित कोठीवाल, मंजू कोठीवाल, अभिनव कोठीवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सरस्वती वंदना के बाद वार्षिक स्मारिका अरोमा का विमोचन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रिंस ग्रुप ने कृष्णावतार और दशावतार की नयनाभिराम प्रस्तुति दी। भानु प्रताप ने दमा दम मस्त कलंदर, साडा हक जैसे गानों से भी को झुमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गानों की मस्ती में डूबे विद्यार्थियों को संभालने में प्रोक्टोरियल बोर्ड को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कुलपति डा. आरएम दुबे ने विश्वविद्यालय के विकास और विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के स्किल डेवलेपमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से आधुनिक स्तर की ट्रेनिंग के लिए बहुराष्ट्रीय कोरियन कंपनी सैमसंग के साथ समझौता किया है। इस प्रकार से कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं जिससे छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए भटकना ना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed