फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ANM failed to moniter blood pressure

ट्रेंड एएनएम नहीं नाप पाई बीपी

Sun, 31 May 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 31 May 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में मरीजाें की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। लखनऊ से आई टीम के निरीक्षण में सेहत महकमे के इंतजाम की पोल खुल गई। टीम को ठाकुरद्वारा सीएचसी में सुविधाआें का बुरा हाल मिला। वहीं नन्हूवाला सब सेंटर पर टीम को न तो ब्लड टेस्ट किट मिली और न ही बीपी नामने का यंत्र।
विज्ञापन


यहीं नहीं ट्रेंड एएनएम टीम के सामने बीपी नहीं नाप पाई। नेशनल हेल्थ मिशन की लखनऊ से आई सपोर्टिंग सुपरविजन की टीम ने शुक्रवार को ठाकुरद्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। सीएचसी के लेबर रूम में टीम को समस्याएं मिली। यहां गायनकोलाजिस्ट के बैठने तक के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन


साफ-सफाई की बदहाल मिली। बाद में टीम ने नन्हूवाला सब सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर पर मरीजों के खून की जांच के लिए टेस्ट किट नहीं मिला। ब्लड प्रेशर स्टूमेंट भी गायब रहा। मौके पर मिली एएनएम आरती चौहान से टीम ने बीपी नापने को कहा। लेकिन वह टीम सामने बीपी नापने में फेल हो गई। जिसपर टीम हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्योंकि आरती चौहान ट्रेंड एएनएम थी। सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि एएनएम को ट्रेंड किया जाता है, उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। अगर इसके बाद भी एएनएम बीपी नहीं नाम पाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रही बात उपकरण की तो हर सेंटर को मुहैया कराया जाता है लेकिन कुछ एएनएम सामान ले जाने से कतराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed