फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   anm center

पहले एएनएम सेंटर गायब किया अब बाउंड्री भी तोड़ी 

Tue, 30 Aug 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
anm center
एएनएम सेंटर
लोधीपुर राजपूत में स्थित स्वास्थ्य विभाग के एएनएम सेंटर की जमीन पर बनी बाउंड्री रातोंरात किसी ने तोड़ दी है। ये वही एएनएम सेंटर है जिसकी बिल्डिंग 23 नवंबर 2014 को रातोंरात गायब हो गई थी। बिल्डिंग को जमीन पर कब्जे के लिए तोड़ा गया था। अब चारदीवारी तोड़ने की वजह भी यही मानी जा रही है। ग्राम प्रधान ने इस बाबत पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



लोधीपुर राजपूत में एक यूनिवर्सिटी के दरवाजे पर स्वास्थ्य विभाग का प्राइमरी हेल्थ सेंटर था। जहां एएनएम बैठती थी। लेकिन 23 नवंबर 2014 की रात को यह बिल्डिंग रातोंरात गायब कर दी गई थी। बिल्डिंग को तोड़कर मलवा गायब करने के साथ ही रतोंरात जमीन को समतल करके उस पर टाइल्स बिछा दी गई थीं। फजीहत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी लेकिन मामले को एनसीआर में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि बाद में पुलिस ने एनसीआर को एफआईआर में तरमीम कर लिया था। लेकिन इसकी विवेचना अभी तक पूरी नहीं हुई है। अलबत्ता हेल्थ सेंटर की जमीन की उस वक्त स्वास्थ्य विभाग ने बाउंड्री करा दी थी। दावा नई बिल्डिंग बनाने का भी हुआ था लेकिन पूरा नहीं हो सका। अब हाईवे किनारे स्थित इस जमीन की बाउंड्री एक बार फिर तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत लोधीपुर राजपूत के ग्राम प्रधान अनिल मलिक ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें प्रधान ने कुछ लोगों पर बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर पाकबड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बाउंड्री खुद टूट गई या फिर किसी ने तोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed