फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   anjali hanged after murder

हत्या करके फांसी पर लटकाई गई थी अंजलि की लाश

Fri, 27 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
anjali hanged after murder
कोटा के प्राइवेट गर्ल्स हास्टल में मृत मिली मुरादाबाद की छात्रा अंजलि ने सुसाइड नहीं किया था। बल्कि मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई थी। यह खुलासा अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है जिसमें मौत की वजह स्मूदरिंग यानी दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन



ऐसा तब होता है जब किसी तकिया या दूसरी चीज से एक साथ मुंह और नाक दोनों बंद कर दिए जाएं। पीएम रिपोर्ट कोटा की जवाहरनगर थाना पुलिस और हास्टल प्रबंधन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पीएम रिपोर्ट यह साफ हो चुका है कि अंजलि की हत्या करने के बाद उसकी मौत को आत्महत्या का रूप दिया गया।
विज्ञापन



नए खुलासे के बाद अंजलि के पिता ने कोटा पहुंचकर हास्टल के मालिक और वार्डन के खिलाफ बेटी की हत्या की तहरीर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरथला कालोनी निवासी एमके सागर की बेटी अंजलि आनंद कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित साक्षी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्री परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक नवंबर को अंजलि के परिजनों को हास्टल प्रबंधन ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और वह कमरे में फांसी पर लटकी मिली है। बेटी की मौत की खबर मिलने पर परिजन कोटा पहुंच गए थे और पोस्टमार्टम के बाद लाश को ले आए थे।


लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हास्टल प्रबंधन की कहानी को झूठा साबित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंजलि की मौत की वजह स्मूदरिंग बताने से साफ हो गया है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया था।


इसके बाद बड़ी ही चालाकी से हत्या को आत्महत्या ठहराया गया। एमके सागर का कहना है कि उन्होंने कोटा में जवाहर नगर थाने में तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस फिलहाल मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।


अंजलि के लेटर में दर्ज हत्या के सुबूत
कोटा पुलिस हत्या के इस सनसनीखेज मामले पर पर्दा डालने में जुटी है। जबकि छात्रा अंजलि के पर्स से मिला लेटर इस बात को साबित करता है कि कोटा के इस गर्ल्स हास्टल में अनैतिक और अराजक गतिविधियां चल रही थीं। जिनमें हास्टल की वार्डन हमसाज थी। अंजलि का सामान चेक करते वक्त परिजनों को उसके पर्स से एक लेटर मिला था।



यह लेटर अंजलि ने हास्टल के मालिक को लिखा था। लेटर में अंजलि ने लिखा था कि हॉस्टल में रात को बाहरी लोग आते हैं। जिससे हॉस्टल का माहौल खराब हो रहा है। लेकिन इससे पहले कि अंजलि ये लेटर हास्टल मालिक को दे पाती उसकी हत्या कर दी गई। शायद अंजलि को गर्ल्स हास्टल की आड़ में चल रहे पूरे रैकेट की जानकारी हो गई थी इसीलिए संचालकों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed