फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry people attacked Tandakothi power house due to power cut, assaulted SSO

बिजली न मिलने से आक्रोशित लोगों ने टांडाकोठी बिजलीघर पर धावा बोला, एसएसओ से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry people attacked Tandakothi power house due to power cut, assaulted SSO
संभल। बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार रात को टांडाकोठी बिजलीघर पर धावा बोल दिया। एसएसओ के साथ मारपीट की। साथ ही कुछ अभिलेख फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रव कर रहे लोग भाग गए। वहीं, इस मामले में जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

असमोली के टांडाकोठी सब स्टेशन पर संविदा कर्मचारी मुफीद एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं। बिजली न मिलने पर गुरुवार रात हीरापुर के कुछ लोग बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने खराब विद्युत व्यवस्था पर रोष जताया। आरोप है कि इस दौरान एसएसओ के साथ हाथापाई भी हुई। अवर अभियंता शील कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ देहात मलखान सिंह ने बताया कि एसएसओ के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। जेई के माध्यम से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed