फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry mob burnt car in Moradabad, Minor kidnapped, people caught and beat up accused Naseer

मुरादाबाद में गुस्साई भीड़ ने फूंकी कार: नाबालिग के अपहरण करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी नसीर को पकड़कर पीटा

Thu, 26 Sep 2024 11:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

मुरादाबाद में नाबालिग को अगवा करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर कार में लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला गलशहीद इलाके का है।

विज्ञापन
Angry mob burnt car in Moradabad, Minor kidnapped, people caught and beat up accused Naseer
मुरादाबाद में कार में लगी कार और माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

गलशहीद थाने के पास नाबालिग के अपहरण की कोशिश करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी कार में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला बुधवार देर रात मुरादाबाद के गलशहीद इलाके का है। रामपुर के टांडा निवासी नसीर ने नाबालिग को अगवा करने की कोशिश की।

विज्ञापन


आरोप है कि वह नाबालिग को जबरन कार में बैठा रहा था। बच्चे के चीख पुकार मचाने पर उसकी हरकत को लोगों ने देख लिया। जब कुछ लोगों ने उससे इसके बारे में पूछा तो वह उन्हें धमकी देने लगा। इसके बाद माैके पर अन्य लोग पहुंच गए। बच्चे को जबरन ले जाने की बात उन्हें पता चली तो वह भड़क गए।
विज्ञापन


कुछ युवकों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना दी गई तभी उसकी कार में आग लगा दी गई। हंगामे और मारपीट की जानकारी के बाद आनन-फानन पुलिस पहुंची। कर्मियों ने बमुश्किल भीड़ से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। कार में आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी माैके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं की छात्र लापता, अपहरण का केस दर्ज 

सिविल लाइंस के प्रेम नगर से 11वीं कक्षा का छात्र अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस थाने में पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस के प्रेम नगर निवासी नरेश चौहान निजी स्कूल में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी पवन देवी, बड़ा बेटा उत्कर्ष और छोटा बेटा तन्वय है।



उत्कर्ष चौहान (16) अभय इंटर कॉलेज में 11 कक्षा में पढ़ता है। नरेश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की दोपहर उत्कर्ष घर के बाहर दुकान से सामान खरीदने गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed