फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   anganwadi worker's son did sucied

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बेटे ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

Sat, 21 Nov 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
anganwadi worker's son did sucied
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बेटे अमित सक्सेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक हादसे में वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया था। इसके बाद उसे बीमारी ने पनपने नहीं दिया। तीन साल पहले पत्नी भी छोड़कर अपने मायके चली गई। जिससे तंग आकर शुक्रवार को अमित ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन




शुक्रवार शाम मां घर लौटी तो बेटे की लाश पंखे पर लटकी मिली। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। रामगंगा विहार में शरला सक्सेना का मकान है। शरला छजलैट ब्लाक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। उनके बेटे अमित सक्सेना की शादी बरेली निवासी युवती से हुई थी।
विज्ञापन



तब अमित शादी विवाह पार्टियों में फोटो ग्राफी का काम करता था। छह साल पहले अमित के पिता कृष्ण पाल सक्सेना का देहांत हो गया था। इसके दो साल बाद ही अमित एक हादसे में घायल हो गया था। लंबे समय तक उसका इलाज चला। इसके बाद उसे बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन हालातों में पत्नी अपने बेटे को लेकर मायके चली गई थी। अब अमित अपनी मां के साथ रह रहा था। शुक्रवार को शरला आंगनबाड़ी की मीटिंग में चक्कर की मिलक स्थित ब्लाक कार्यालय में गई थी। इसी बीच अमित पंखे पर झूल गया। शाम को करीब पांचे बजे मां घर लौटी तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। उसने बेटे को आवाज दी।



लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं आया। इसके बाद महिला को कुछ शक हो गया। उसने खिड़की से देखा तो बेटा लटका हुआ था। मां की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई दरवाजा तोड़कर लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह ने बताया कि अमित लंबे समय से बीमार था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed