{"_id":"5c23b139bdec2256d8788356","slug":"amroha-row-suhail-was-live-mysterious-life-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहाः शादी के बाद रहस्यमय जिंदगी गुजार रहा था मुफ्ती सुहैल, नहीं था किसी से कोई लगाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहाः शादी के बाद रहस्यमय जिंदगी गुजार रहा था मुफ्ती सुहैल, नहीं था किसी से कोई लगाव
Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान लोगों को शांत कराता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्ती सुहैल के करीबी रिश्तेदार उसके एकाकी जीवन से पशोपेश में हैं। खुद को पत्नी तक सीमित कर रखा था। रिश्तेदार और पड़ोसियों से किसी तरह का कोई मेल मिलाप नहीं था। यहां रहने के दौरान भी दुआ-सलाम कभी कभार होता था। हाल यह है कि किचन में पर्दा तक लगा रखा है। इसके चलते करीबियों को उसकी गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शहर के मुल्लाना मोहल्ला के मूल निवासी हफीज के बेटे सुहैल ने नवंबर 2018 से पैतृक मकान के एक हिस्से में रहना शुरू किया। बहू के आने के बाद इन लोगों ने आवभगत की। हालांकि कुछ दिन बाद सुहैल ने सबसे धीरे-धीरे दूरी बना ली। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बीवी का पर्दा तक कराता था। उसकी बीवी भी परिवार की किसी महिला से मेलजोल नहीं रखती थी। करीबी रिश्ते के एक युवक ने बताया कि हम लोगों से किसी तरह का लगाव नहीं था।
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली में रहने के दौरान उसके परिवार ने रिश्ता निभाने में गर्मजोशी नहीं रखी। ऐसे में हम लोगों ने शुरुआती दौर में मेलजोल की कोशिश तो की लेकिन उसके बाद हम लोग अपने कामों में व्यस्त हो गए। उसने बताया, सुहेल अपने कमरे में रहता था। सुबह में क्या नाश्ता बना। दोपहर में क्या बनना है। रात को कौन सा पकवान बनेगा। उसकी बीवी भी कभी साझा नहीं की। बकौल युवक, मैंने एक बार पूछा तो सुहैल ने बताया कि वह पर्दा करती है। इसके बाद हम लोगों ने कभी कुछ नहीं पूछा। जानने की उत्सुकता भी नहीं रही। हम लोगों ने भी दूरी बरकरार रखी। घर में कुछ खास पकवान बना तो, उनके पास भिजवा देते थे। घर से वह कब बाहर निकले। क्या करते हैं। किससे मिलते हैं, क्या बात करते हैं। इसके बारे में कभी साझा नहीं किए।
विज्ञापन