{"_id":"5c23af7bbdec22571559838b","slug":"amroha-in-the-headlines-for-the-second-time-in-4-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 महीने में दूसरी बार दहशतगर्दी की सुर्खियों में आया अमरोहा, 2004 में भी हुए थे 2 आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 महीने में दूसरी बार दहशतगर्दी की सुर्खियों में आया अमरोहा, 2004 में भी हुए थे 2 आतंकी गिरफ्तार
Wed, 26 Dec 2018 10:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
एनआईए और एटीएस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने में अमरोहा दूसरी बार दहशतगदी की सुर्खियों में आया। वर्ष 2004 में अमरोहा के दो आतंकियों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। यह दोनों अक्षरधाम मंदिर और बनारस के मंदिरों पर आत्मघाती हमला करने में शामिल थे। वहीं दिल्ली में गिरफ्तार आतंकी परवेज ने अमरोहा से ही बीटेक किया था। चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एक बार अमरोहा सुर्खियों में है।
विज्ञापन
डीएनएस डिडौली से बीटेक की पढ़ाई करने वाले परवेज राशिद भी आईएसजेके का आतंकी था। जो उसके दोस्त जमशेद के साथ दिल्ली एनआईए ने गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं कई बार अमरोहा का नाम आतंकी साजिशों में आया है। लेकिन, अब चौदह साल में दूसरी बाद अमरोहा के निवासी चार संदिग्ध आतंकियों को एनाआईए ने गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व शहर के एक मदरसे से दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। आतंकी रिजवान और शाद के तार अक्षरधाम मंदिर और बनारस के मंदिरों पर हमले से जुड़े थे।
विज्ञापन