{"_id":"66e409f082819d81a40c1b3c","slug":"amroha-house-collapsed-due-to-rain-six-siblings-buried-under-the-rubble-one-dead-two-critical-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में बारिश से गिरा मकान: मलबे में दब गए छह भाई-बहन, एक की मौत...दो गंभीर, ग्रामीणों में मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में बारिश से गिरा मकान: मलबे में दब गए छह भाई-बहन, एक की मौत...दो गंभीर, ग्रामीणों में मच गई चीख पुकार
Fri, 13 Sep 2024 03:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:16 PM IST
सार
नाैगांवा सादात में बारिश के बीच एक कच्चा मकान गिर गया। इसके मलबे में छह भाई बहन दब गए। जब तक ग्रामीणों ने मलबा हटाया तब तक तीन की हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अमरोहा में गिर कच्चा मकान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बारिश के चलते नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में कच्चा मकान भर-भरा कर गिर पड़ा। मलबे में छह भाई-बहन दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। बाद में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हारिश (13) को मृतक घोषित कर दिया। जबकि, दो बहनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। हारिश पानीपत की रुई फैक्टरी में मजदूरी करने वाले शकील का बेटा है। शकील के परिवार में पत्नी शबनम और छह बच्चे हरीश (13), रहमीना (12), अलफिजा (8), सालिया (6), अदनान (4) माहिरा (2) हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पहले ही शकील मजदूरी करने के लिए पानीपत गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी शबनम और बच्चे घर पर थे। मोहल्ले के बीचों-बीच शकील का कच्चा मकान है। बुधवार की रात से जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते उनके मकान की नींव कमजोर हो गई।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब दस बजे शकील के सभी बच्चे घर के भीतर थे, जबकि पत्नी शबनम घर परिसर में बर्तन धुल रही थी। तभी, अचानक मकान भर-भरा कर गिर पड़ा। इस दौरान हारिश, रहमीना, अलफिजा, अदनान, सालिया और माहिरा मालबे में दब गए। मकान के गिरते ही शबनम में शोर मचा दिया।
तभी स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हारिश को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अलफिजा और सालिया को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, अदनान, माहिरा, रहमीना का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलते ही एसडीएम बृजपाल सिंह हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। एसडीएम ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।